Monday, April 27, 2009

 

मिलके चूसों आम

सुनो सुनो एक बात सुनों बात कहु मैं खास
नेता कहें देश चमक गया पर पल्ले नही स धांस
पल्ले नही स धांस पर भी शोर माच रहया
अपनी अपनी ढपली ले क हर कोय नाच रहया
राहुल प्रियंका वरुण सोचते देश उनके वंश का स गुलाम
उनका काम स मुरख बनाना थम मिल के चुसो आम

Tuesday, April 21, 2009

 

चुनाव आया चुनाव आया

चुनावी मौसम के साथ साथ पडे गजब की गर्मी
नेता हमारे बदहाल ह फिर भी दिखाते नरमी
फिर भी दिखाते नरमी क्युकी समझे सारी बात
थोड़े दिन की परेशानी ह फेर पाँच साल के ठाठ
जनता भूखे पेट पडी ह नेता हो रहे ठाठी
आओ अब की बेईमानो को मारे वोट की लाठी

This page is powered by Blogger. Isn't yours?

Subscribe to Posts [Atom]